सीतापुर रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित फैब्रिकेटेड आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया। 45 लाख रुपये की लागत से बनी इस बैरक की क्षमता करीब 20 लोगों की है। प्रकाश डी. ने फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने पौधरोपण भी किया गया।