यूपी के सीतापुर में शनिवार की आधी रात बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के घर को निशाना बनाया। बेटों और बहू को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट की। इसके बाद भाग गए। सुबह सूचना मिली तो पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस जांच में जुटी है। घटना तालगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। गांव निवासी अमर सिंह वर्मा लेखपाल के पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार की देर रात उनके घर सात बदमाश घुस आए। बेटों और बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद फुर्र हो गए। रविवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। अमर सिंह ने बताया कि देर रात असलहों से लैस बदमाश उनके घर में घुसे। बेटे पुष्कर व अजय को बंधक बना लिया। बहू को भी बंधक बना लिया। इसके बाद असलहे के दम पर करीब 7 लाख की नकदी समेत 50 लाख का माल लूट ले गए।