फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में चोरी करते समय गृहस्वामी की खुली नींद... तो बदमाशों ने मारी गोली और फरार, हालत गंभीर

सीतापुर में घर में घुसे चोर चोरी कर रहे थे। गृहस्वामी की नींद खुल गई तो विरोध किया। इस पर चोरों ने उस फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तालगांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर की है। यहां के निवासी कासिम (40) पुत्र अली अहमद अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी समय बदमाशों ने धावा बोला। चोरी करते समय कासिम की आंख खुल गई। विरोध पर चोर भाग लगे। कासिम ने पीछा किया तो उसे गोली मार दी। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल को सीएचसी, परसेंडी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पैर में गोली लगने की सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें