हेलो... सीएचसी सिधौली (सीतापुर) में आग लग गई गया। तत्काल मदद भेजें। सुबह 10 बजे वायरलेस पर यह मैसेज प्रसारित हुआ। इसके बाद दमकल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। कुछ इसी तरह से प्रशासन व आपदा राहत कर्मियों ने समन्वय बनाकर शुक्रवार को जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल की। इनमें सिधौली सीएचसी के अलावा नैमिषारण्य, महोली व मिश्रिख शामिल रहा।