फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की पहाड़ी के बीच स्थित है पंचमुखी महादेव का मंदिर, पांचवी शताब्दी का है मंदिर का शिवलिंग

Fri, 17 Dec 2021 05:07 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

सोनभद्र वैसे तो सोनघाटी और प्राकृतिक सुंदरता के लिए  प्रसिद्ध है लेकिन जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर पंचमुखी महादेव का मंदिर है। ये मंदिर पहाड़ियों से घिरा है और यहां शिव का पंचमुखी स्वरुप है जिसके दर्शन के लिए लोग दूर दूर से पहुंचते हैं। पंचमुखी महादेव के इस मंदिर में लोगों की मान्यता ऐसी है कि जो मांगों वो मिलता है।
इस मंदिर के शिवलिंग को पांचवी शताब्दी का बताया जाता है। जैसा कि बताया कि ये मंदिर पहाड़ियों से घिरे हैं और निचली पहाड़ियां पर गुफा चित्रों से भरी हैं जो बताती हैं कि ये जगह जनजातियों द्वारा पहले विकसित की गई और बाद में मंदिर का निर्माण हुआ। 
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शिव का पंचमुखी स्वरुप है। भारत में शिव के पंचमुखी स्वरुप के मंदिर गिनती के हैं इसलिए भी इस मंदिर का महत्व खासा बढ़ जाता है। पंचमुखी शिव मंदिर में नंदी दर्शन का भी अपना खासा महत्व होता है और सोनभद्र के इस मंदिर में भी लोग नंदी की पूजा अर्चना करते हैं।
सोनभद्र के इस पंचमुखी मंदिर पर अब सरकार का भी खासा ध्यान है और इइसके रख रखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी अब सरकार के पास है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें