फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में ठंड से बढ़े सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित मरीज

नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे मेले में आयुष संविदा चिकित्सक डा. एससी शर्मा मौजूद मिले उन्होंने बताया कि एक फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी की तैनाती है लेकिन वह आए नहीं है। उस समय तक मेले में 58 मरीजों का इलाज हो चुका था। मेले में इलाज कराने पहुंची भानमती देवी, प्रकाश विश्वकर्मा, सायरा व शबनम ने जुकाम, बुखार, खांसी आने की बात बताई । बताया कि बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें