जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय बीबी राय मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर व खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती के दूसरा मुकाबला खेला गया। दूसरे दिन भी आरएस क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से खैर क्रिकेट अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।