बिस्कोहर, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहन गांव में रविवार को डेगहर गांव निवासी असलम और अरुण त्रिपाठी के बीच में क्रिकेट के विवाद के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब डेगहर गांव में दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। इस वारदात में एक पक्ष के कलाम, राजिया, अफसाना, असलम व अब्दुल सलाम जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद मिला। घायलों का बिस्कोहर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।