इटवा तहसील क्षेत्र के निजामाबाद गांव में नाली की पैमाइश करने गई नायब तहसीलदार की अगुवाई वाली टीम की मौजूदगी में ही 3 महिलाओं सहित चार लोगों को दंबगो द्वारा बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की है। इस मामले में पीड़ित महिला ने डीएम और पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।