फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 बच्चों का टीकाकरण के साथ आठ गर्भवती का हुआ जांच

भनवापुर गांव में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम रागिनी शर्मा ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 24 बच्चों का टीकाकरण किया साथ ही आठ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित महिलाओं के साथ ही आशा को बच्चों का हर माह गृह भ्रमण के दौरान वजन लेने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लगातार जांच से समय रहते बच्चों में कुपोषण व अन्य समस्या पता चल जाता है जिससे उसका समय से इलाज कर ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें