फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी पर जाति की सियासत, त्यागी और वैश्य समाज आमने-सामने

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 16 Aug 2022 08:17 PM IST

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला को गाली देने और धमकाने के बाद कानून के शिकंजे में आए श्रीकांत त्यागी को लेकर अब राज्य की सियासत भी सुलग गई है। ओमेक्स सिटी में श्रीकांत त्यागी का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी। श्रीकांत त्यागी कांड को लेकर त्यागी समाज के लोगों में उबाल है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से हिरासत में रखने का मुद्दा उठाया गया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर जिले का सियासी माहौल गरमाता जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें