फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं हटा अवैध निर्माण, ढहा दिया गया

श्रावस्ती जिले की भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम मछरिहवा के पास गाटा संख्या 383 रकबा 0.004 हेक्टेयर चकमार्ग है। इस पर गांव के ही समीउल्ला, सलामत व अली अहमद ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था। इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व अतिक्रमणकारियों को तहसीलदार न्यायालय की ओर से नोटिस जारी हुई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर मंगलवार को तहसील प्रशासन की ओर से चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार शुभम तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें