फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान की थी इस शिवलिंग की स्थापना, सावन के सोमवार पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विनियमित क्षेत्र कटरा स्थित पांडवकालीन बनीनाथ महादेव मंदिर का इतिहास पांडवकालीन है। पुरातत्व विभाग के संरक्षण में होने के कारण यह मंदिर अपने मूल स्वरूप में नहीं आ पा रहा है। इसका शिव भक्तों में मलाल है। यहां कल शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे सावन में शिव भक्तों का रेला जलाभिषेक के लिए पहुंचेगा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में पांडवों द्वारा स्थापित बनीनाथ महादेव मंदिर स्थित है। ऐसा बताया जाता है कि इस शिवलिंग की स्थापना अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने की थी। यहां कजरी तीज व प्रत्येक सोमवार को शिवभक्त जलाभिषेक के लिए आते हैं। इतना ही नहीं कजरी तीज पर यहां विशाल मेले का आयोजन भी होता है। क्षेत्रवासी यहां अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते हैं। पुरातत्व विभाग के अधीन होने के कारण क्षेत्रवासी चाहकर भी इसका जीर्णोद्धार नहीं करा पा रहे हैं। मंदिर के पुजारी अनोखी लाल पाठक का कहना है कि मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन होने के कारण इसका अन्य शिवालयों की तरह जीर्णोद्धार नहीं हो सका। यही कारण है कि यह मंदिर लोगों की पहुंच से दूर है। इस मंदिर का पुरातत्व विभाग इसका संरक्षण करा दे तो यह शिवालय भी गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर व सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर की तरह जीवंत हो उठेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें