फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के 520 सदस्यीय दल ने श्रावस्ती में गंधकुटी पर किया दर्शन-पूजन

यूपी के श्रावस्ती में कटरा स्थित बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती दक्षिणी कोरिया से आए अनुयायियों के 520 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु पाम युम के नेतृत्व में गंधकुटी और अंगुलिमाल स्थली का पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन किया। अनुयायियों ने पैदल भ्रमण बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि का उद्घोष किया। बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु पाम युम ने बताया कि बुद्ध ने सम्यक जीवन यापन को महत्व दिया था। इसका अर्थ जीवन के चार आयामों में संतुलित और नैतिक आचरण होना है। उन्होंने मध्यम मार्ग अपनाने की शिक्षा दी, जो अतियों से बचने और संतुलित जीवन जीने का मार्ग है। सम्यक जीवन यापन में सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वाणी, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक प्रयास, सम्यक स्मृति और सम्यक समाधि शामिल हैं। यह जीवन पथ दुखों से मुक्ति और निर्वाण की ओर ले जाता है। कोरियाई मंदिर के मठाधीश ने बताया कि यह दल प्रतिवर्ष श्रावस्ती आता है। अपने रीति-रिवाजों के अनुसार यहां भ्रमण कर पूजा-अर्चना करता है। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और मानव कल्याण की कामना करना है। पूजन के उपरांत अनुयायियों ने बोधि वृक्ष, सूर्यकुंड, सभा मंडप, शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, संघाराम बुद्ध विहार आदि के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कोरिया टेंपल के मैनेजर वरदान शाक्य, गाइड प्रियंका, अमिताभ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें