फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Shravasti: ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में टीनशेड में घुसा ट्रक, महिलाओं सहित तीन घायल, रेफर

श्रावस्ती के गिलौला के लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग स्थित लेंगडी गूलर तिराहे के निकट रविवार ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक ट्रक मार्ग किनारे टीन शेड में घुस गया। इस दौरान ई रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गिलौला लाया गया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंगडी गूलर तिराहे के निकट सामने से आ रहे ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक ई रिक्शा से टकराते हुए टीन शेड में जा घुसा। गनीमत रही कि टीन शेड में कोई नहीं था। घटना में ई रिक्शा सवार लेंगडी गूलर निवासी राधेश्याम गुप्ता पुत्र घिराऊ लाल, सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम मालभौखरा निवासी सुषमा पत्नी जीतराम व राधा देवी पत्नी लौटन घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें