फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दुपट्टे से लटका मिला शव

श्रावस्ती के तुलसीपुर के ददौरा के मजरा शेखनपुरवा निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच के मटेरा क्षेत्र के ग्राम अमवा भारी निवासी अमीन ने अपनी पुत्री रुखसाना (20) का निकाह सात माह पूर्व हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम शेखन पुरवा निवासी अनीश पुत्र कमल के साथ किया था। मंगलवार को रुखसाना का शव उसी के घर की बड़ेर में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। मामले में मृतका की मां इसरो जहां का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनीश दहेज में बाइक की मांग को लेकर आए दिन उसकी पुत्री को प्रताड़ित करता था। सोमवार को भी दंपत्ति में विवाद हुआ। मंगलवार ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। जब पीड़िता बेटी के घर पहुंची तो घर वालों ने बताया कि रुखसाना की करंट लगने से मौत हुई है। पीड़िता को पूरा विश्वास है कि उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें