फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी राप्ती नदी की खाली जमीन

यूपी के श्रावस्ती में खजुहा झुनझुनिया कसियापुर के निकट राप्ती नदी का खाली स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां शरद ऋतु में आने वाले विदेशी मेहमान पक्षियों की सुरक्षा के लिए राप्ती वेटलैंड पक्षी संरक्षण एवं संवर्धन समिति का गठन किया जाएगा। इसके संरक्षक पदेन एसपी होंगे। हरिहरपुर रानी क्षेत्र से कई वर्ष पूर्व राप्ती अपना रास्ता बदलकर आगे बढ़ गई थी। इसके बाद यहां नदी की जगह खाली हो गई है। कई सौ एकड़ यह जमीन झील में तब्दील हो गई है। यहां सिर्फ गर्मियों में कुछ दिनों के लिए पानी कम होता है, शेष दिनों में पर्याप्त पानी रहता है। इस कारण शरद ऋतु में हजारों विदेशी मेहमान पक्षी आते हैं। इनका शिकार न हो, इनकी संख्या में इजाफा हो। इसके लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने इसके संरक्षण व विकास का बीड़ा उठाया है। यहां आने वाले मेहमान पक्षियों का आखेट न हो इसके लिए चारों तरफ बसे बेदौरा, पुरैनिया, कसियापुर, खजुहा झु़नझ़ुनिया, जरकुशहा व चकवा के पदेन ग्राम प्रधान के नेतृत्व में राप्ती वेटलैंड पक्षी संरक्षण एवं संवर्धन समिति का गठन किया जाया जाएगा। इसके संरक्षक स्वयं पदेन एसपी होंगे। जबकि, समिति के अध्यक्ष राजकुमार मरिग्रमणि कांत सिंह, सचिव ग्रामीण उमेश सिंह व नदी के इस पार व उस पार के दो-दो ग्राम प्रधान व एसपी सिंह, अशोक कुमार पाठक व सराफा व्यवसायी राजेश रस्तोगी पदाधिकारी होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें