फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में एसीएमओ बोले- अब यमराज रहे नहीं, आशाएं, एएनएम व सिस्टर हो गईं यमराज

यूपी के श्रावस्ती में जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में शुक्रवार को नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इससे झल्लाए एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान विवादित बयान दे दिया। एसीएमओ ने कहा कि अब यमराज रहे नहीं है, स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम व सिस्टर ही यमराज बन गई हैं। एसीएमओ का बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान के बाद पत्रकारों के सवाल पर एसीएमओ बात को घुमाने के प्रयास में जुट गए। सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसीएमओ डॉ. के.के वर्मा ने पहले तो कहा कि यमराज छुट्टी पर चले गए हैं और उनका काम अब आशा और एएनएम कर रही हैं। इस पर जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने अपनी कही बात को घुमाते हुए कहा कि जीना मरना सब ईश्वर के हाथ में है। मामला है इकौना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर के माजरा जमुनहा निवासी बीरपाल कौर का। बृहस्पतिवार को सीएचसी इकौना में उन्हें प्रसव के दौरान बेटा हुआ था। बच्चे की हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने नवजात को जिला चिकित्सालय, भिनगा रेफर कर दिया था। रात में बच्चों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित पिता शिव शंकर सिंह का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने रात में बच्चे के इलाज के नाम पर उनसे 2500 रुपए की मांग की। पैसे न होने वह केवल 500 रुपए ही दे सके। इससे कर्मियों ने बच्चे के इलाज में रुचि नही दिखाई, जिससे बच्चा रात में ही मर गया। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को हुई। पीड़ित पिता शिवशंकर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने उनसे एक पर्ची पर दिखकर करीब 500 रुपये का इंजेक्शन मंगवाया। बच्चे की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने उस पर्ची को छीनने की कोशिश की, जिस पर बाहर से इंजेक्शन मंगवाया गया था। ऐसे में पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें