फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: टोल प्लाजा पर नाम को लेकर बुटराड़ा के ग्रामीणों का ट्रैक्टर मार्च, कलक्ट्रेट पर हंगामा

शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर गांव का नाम लिखवाने की मांग को लेकर सोमवार को बुटराड़ा गांव के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। गांव से कलक्ट्रेट तक पहुंचे ग्रामीणों ने वहां हंगामा करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान अनुज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हाईवे पर स्थित करौदा हाथी और बंतीखेड़ा टोल प्लाजा के नामकरण को लेकर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के अनुसार टोल प्लाजा का नाम उसी गांव के नाम पर रखा जाना चाहिए, जहां से सर्वाधिक भूमि अधिग्रहित की गई हो। उनका दावा है कि हाईवे निर्माण में बुटराड़ा गांव की करीब 70 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहित की गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सांसद और विधायक द्वारा भेजे गए पत्रों में भी बुटराड़ा नाम का उल्लेख किया गया है, लेकिन अब तक कहीं भी गांव का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस दौरान रामपाल, पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, वीरसैन, बबलू, आमिर, उमर खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें