फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम साैंपा ज्ञापन

शामली जनपद पब्लिक स्कूलों में मनमानी फीस का आरोप लगाते हुए शिव सेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम कलक्ट्रेट पर दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पब्लिक स्कूलों में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। फीस, एडमिशन फीस के नाम पर जयादा रुपये वसूले जा रहे हैं। पब्लिकेशन कंपनियों से 60 प्रतिशत तक कमीशन लेकर अभिभावकों को कई गुना महंगे दामों पर पाठ्यक्रम खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। बच्चे के एडमिशन पर एक निश्चित दुकान से ही पाठ्यक्रम खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। पब्लिक स्कूलों में एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू करने, एडमिशन फीस का प्रावधान बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, पिंटू, रामनाथ, अंकुश कुमार, रविंद्र कुमार, विपिन चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें