बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने थानाभवन की शुगर मिल में गन्ना महाप्रबंधक और समिति के सचिव का घेराव किया। जल्द से जल्द भुगतान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मामले को लेकर आगामी 19 फरवरी को कैडी गांव में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। मिल अधिकारियों ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।