कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की अलग-अलग झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मुजफ्फरनगर रोड से पानीपत के शिव भक्तों की कांवड़ गुजरी। कांवड़ के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप धारण किए दो कलाकार चल रहे थे। दोनों कलाकारों ने भगवान शिव के भजनों पर ऐसा नृत्य किया कि सड़क पर मौजूद श्रद्धालु भी झूमने लगे।