फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पत्नी और बेटे के साथ कांवड़ लेकर लौटे सोनू, परिवार की सुख-शांति की मांगी मन्नत

शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के ढींढाली निवासी सोनू अपनी पत्नी सुनीता और बेटे आशीष के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले। तीनों हरिद्वार से 41 लीटर गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। सोनू ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर कांवड़ उठाई है। यात्रा के दौरान पत्नी और बेटे के साथ वह पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। परिवार के तीनों सदस्य आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा पूरी करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें