फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: गढ़ीपुख़्ता में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

शामली के गढ़ीपुख़्ता में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से कस्बे का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुज चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करती है। इस दौरान चौकी प्रभारी अजीत सिंह, एसआई शाहनवाज, एसआई पवन कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता अनुकूल गिरी, अनिल खटीक समेत पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें