फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए धरना प्रदर्शन किया। वर्षों से पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग चली आ रही है। वहीं शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ और महासचिव राजकुमार चौहान के नेतृत्व में कैराना बार एसोसिऐशन के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत है। सुबह 11:00 बजे समस्त अधिवक्ता कचहरी के पुराने गेट के बाहर इकट्ठा हो गए । इस दौरान अधिवक्ताओं में पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए जमकर नारेबाजी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें