लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में उड़ीसा के फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री की आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ मंगलवार को शामली में गुस्सा फूट पड़ा। शहर के शिवचौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता एकत्र हुए और लखनऊ पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। अभाविप जिला संयोजक विषणुदत्त शर्मा ने कहा कि लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे थे तभी लखनऊ पुलिस ने उन्हें जबरन धरने पर उठाने का प्रयास किया, जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया ,जिसमें कई पदाधिकारी घायल हो गए।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में वैभव ऐरन, वंश वर्मा, रजत, अभिनव, वंश, अभिषेक, हनी, वंश जिंदल, वंश प्रजापति और विश्वास आदि शामिल रहे।