शामली जिलेभर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दिल्ली रोड पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान रविदास, वाल्मिकी की झांकियां भी शामिल रही। लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। महीपाल जाटव, पूर्णचंद जाटव, ईश्वर जाटव, सुनील जाटव, विनोद जाटव, राकेश कुमार का सहयोग रहा।