उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाला। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। सोमवार को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में महिला पदाधिकारी टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुई। यहां से हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए गांधी भवन की ओर कूच किया। कटारिया ने मामले में वीवीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में शामिल वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं कर रही है। साक्ष्य नष्ट कर दिए गए। भाजपा ने मामले में चुप्पी साधी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में शाहिना खातून, जितेंद्री, सोनम, तबस्सुम, बेबी, राधा, अलीना, सीमा, सुनीता, महजबी, रोशनी, शायरीन, अनुभव कटारिया आदि मौजूद रहे।