फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा रामगंगा का जलस्तर, गंगा में भी उफान

गंगा और रामगंगा नदियों के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रही। शाहजहांपुर जिले के डबरी घाट पर रामगंगाा खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर पहुंच गई। इस वजह से जलालाबाद के कोला घाट से लेकर अल्हागंज क्षेत्र तक नदी के किनारे बसे दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया। कलान के भैंसार बांध पर गंगा खतरे के निशान से सिर्फ दो सेमी नीचे है। गंगा के किनारे बसे कलान और मिर्जापुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव टापू बन गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें