शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोट आई है। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से चोटिल 13 बच्चों को दूसरी वैन से घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।