शाहजहांपुर के कांट इलाके में सोमवार सुबह महुआ तिराहे के पास आलू से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए, जिसमें हेल्पर की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हेल्पर केबिन में फंस गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से केबिन तोड़कर हेल्पर को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।