फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर की कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर क्रिकेट के लिए ट्रॉयल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

शाहजहांपुर में कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर शुक्रवार को अंडर-14, अंडर-23 और सीनियर वर्ग क्रिकेट टीम के ट्रॉयल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में प्रतिभा दिखाकर अपनी छाप छोड़ी। खिलाड़ियों को यूसुफ पठान एकेडमी के कोच रहे अभिषेक शर्मा ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सुबह आठ बजे अंडर-14 के ट्रॉयल मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने मैदान पर बल्ले और गेंद से अपनी प्रतिभा दिखाई। स्पिनर यश यादव व शिवांश मिश्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में दीपक, युवराज, अंश तिवारी ने चौके-छक्के लगाए। तेज गेंदबाजी में अभय, जयंत, सूर्य ने अपनी छाप छोड़ी। इसी तरह अंडर-23 व सीनियर वर्ग के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें