फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर की गर्रा नदी में डूबे तीन बच्चे, 20 घंटे बाद एक का शव बरामद, दो की तलाश

शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूड़ी निवासी शाहरुख (12), शुएब (14) और अखलाक (11) सोमवार को गर्रा नदी में डूब गए। तीनों बकरा चराने गए थे। नहाने के दौरान नदी में डूब गए। फायर ब्रिगेड की टीम समेत गोताखोरों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम बुलाई गई। रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा नदी में बच्चों की तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12:15 बजे शाहरुख का शव मिल गया। दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें