शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास होता रहा, लेकिन धूप निकलने से राहत मिली। इसके चलते सुबह से ही बाजारों में चहल पहल देखने को मिली। इसके साथ ही दो दिन से धूप निकलने का इंतजार कर रही गृहणियों ने कपड़े धोने आदि के कार्य निपटाकर छत पर सुखाए।