शाहजहांपुर में श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से धूम मचा दी। शनिवार को फ्रेशर और गुडलक पार्टी की शुरुआत प्रधानाचार्य ब्यूटी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद जूनियर विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। छात्राओं ने हम रहे ना रहे कल याद आएंगे... थीम पर विदाई दी। सीनियर छात्रों के सम्मान में डांस से धूम मचाई। हास्य बैंक एकांकी और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले नाटक भी पेश किया। छात्राओं ने कॉलेज में बिताए गए पल और अनुभव को साझा किया। कॉलेज प्रबंधक एवं नियुक्ति प्राधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शुक्ला ने दूरभाष पर छात्राओं को सदैव अनुशासन में रहने अपने प्रधानाचार्य शिक्षकों का सदैव आदर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में परीक्षा प्रभारी अनीता, शिक्षिका मीना, अंजू, दीपशिखा, अंजुम, रजनी मौजूद रही।