फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मुमुक्षु क्रिकेट लीग में एसएसएमवी की टीम ने आर्ट-11 को हराया, अनिल ने बनाए 78 रन

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में छठवें दिन एसएसएमवी की टीम ने आर्ट-11 को नौ विकेट से हरा दिया। बल्लेबाज अनिल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बृहस्पतिवार को आर्ट-11 ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 16 ओवर में छह विकेट पर 146 रन का स्कोर बनाया। अखिलेश कुमार ने 43 गेंदों पर 11 चौके व तीन छक्के लगाकर 72 रन बनाए। एसएसएमवी-11 की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9.4 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर जीत कर ली। बल्लेबाज अनिल सिंह ने 26 गेंदों पर नौ छक्के व पांच चौके मारकर 78 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने दिया। मैच में डॉ.आलोक सिंह व अंकित अवस्थी ने कमेंटरी सुनाई। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो.आलोक मिश्र, प्रो.आदित्य सिंह, प्रो.प्रभात शुक्ला, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ.शालीन सिंह, डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें