भारत में स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड ने शौर्य प्रदर्शन व ध्वज वंदन कर महानायक का अभिनंदन किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्काउट-गाइड को सेवा के लिए प्रेरित किया। जिला स्काउट गाइड कैंपस रोटी गोदाम में रविवार को आयोजित मुख्य समारोह में ध्वज शिष्टाचार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्काउट गाइड के बच्चों ने भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्काउट गाइड जनक को याद किया। छात्राओं ने मीनार बनाकर शौर्य का प्रदर्शन और बैंड बाजे के साथ सैल्यूट किया। छात्रों द्वारा ध्वज वंदन से नमन किया गया। समारोह का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंशकुमार, जिला स्काउट व गाइड की ट्रेनिग कमिश्नर दपिदर कौर व निकहत परवीन द्वारा श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।