फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया पौधरोपण, एक पौधा मां के नाम लगाने की अपील

Sat, 06 Jul 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को पौधरोपण कर एक पौधा मां के नाम लगाने की अपील की। वह नगर निगम की ओर से न्यू सिटी ककरा स्थित शहीद पार्क (जैव-विविधता पार्क) में विकसित आम्रवन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। पर्यावरण सरंक्षण के लिए नगर निगम द्वारा वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जैव विविधता पार्क में आम्रपाली के पौधों को रोपित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त एवं ससदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महापौर अर्चना वर्मा के साथ आम्रपाली के पौधे रोपे। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वच्छ वातावरण व शुद्ध ऑक्सीजन के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण व उनकी देखभाल बहुत जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना और उसकी विशेष देखभाल करना चाहिए। कहा कि एक पौधा मां के नाम से भी रोपित करें। इसके बाद राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, उप सभापति वेद प्रकाश मौर्य, पार्षदों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। वीआईपी ग्रुप के सदस्यों ने पौधरोपण में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें