फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से निकली शिव भोले की बरात, डीजे पर झूमे बराती

शाहजहांपुर में शिव भोले की बरात सोमवार को बड़े धूमधाम से निकली। इसकी शुरुआत हिंदू सत्संग भवन पर देवस्वरूपों का पूजन और आरती के साथ हुई। शिव भोले की बरात में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी उमड़े। सोमवार को शिव भोले की बरात का हिंदू सत्संग भवन से प्रारंभ होकर चौक कोतवाली, चित्रा टॉकीज, कच्चा कटरा मोड़, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज पंचराहा, सदर बाजार, टाउनहाल होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर समापन हुआ। समापन से पूर्व बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद भंडारा कराया गया। शिव भोले की बरात में भगवान शिव रूप के साथ ही राधा-कृष्ण, यमराज, नंदी पर सवार शंकरजी, गणेशजी, नारायण लक्ष्मी, विशाल रूप में हनुमान जी, उज्जैन महाआरती, कालीमाता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बहेड़ी का बैंड, संभल व चंदौसी से आए डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर युवा झूमते रहे। इस दौरान वातावरण शिव भक्ति से सराबोर हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें