शाहजहांपुर में दिवाली के मद्देनजर अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड में बेड आरक्षित किए गए हैं, साथ ही सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। प्रत्येक सीएचसी व सार्वजनिक स्थानों पर एंबुलेंस लगाई गई हैं। दिवाली पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी होती है। त्योहार पर आतिशबाजी से झुलसने वाले लोगों के लिए अस्पतालों में इंतजाम किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड के बेड आरक्षित किए गए। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि पटाखों को जलाते समय सावधानी बरतें। पटाखों से झुलसने व धुएं से सांस के रोगियों को दिक्कत हो सकती है