शाहजहांपुर जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को सभी 11 केंद्रों पर संपन्न हुई। दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 10078 परीक्षार्थी बैठे, जबकि 434 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों के लिए 10512 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 10078 परीक्षा देने पहुंचे। 434 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पहली पाली सुबह दस बजे और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थी उससे पहले ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।