फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में प्रांत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, पहले दिन हुई खो-खो प्रतियोगिता

शाहजहांपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से प्रांत स्तरीय खेल महाकुंभ का प्रारंभ हो गया। बृहस्पतिवार को खेल महाकुंभ के तहत खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी चपलता का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रेती रोड स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित प्रांत स्तरीय खेल महाकुंभ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से 421 खिलाड़ी प्रतिभाग करने आए हैं। इनमें आगरा, मथुरा, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, बदायूं आदि जनपदों में स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के बालक शामिल हैं। उनके साथ ही 55 संरक्षक आचार्य, 27 निर्णायक, 6 वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी तथा पांच अतिथि भी पधारे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान प्रतिवर्ष विद्यालय स्तर संकुल स्तर प्रांतीय स्तर, क्षेत्रीय स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न एथलेटिक्स खेलों का आयोजन करता है। इससे छात्रों का मानसिक शारीरिक बौद्धिक सभी स्तरों पर सर्वांगीण विकास हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें