फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में महिला पहलवानों की कुश्ती में श्रुति ने बाजी मारी, नेपाल के लकी थापा भी जीते

शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे में ढकिया मार्ग के पास मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ रही। दर्शकों की मांग पर दंगल एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे से मुकाबले होंगे। बृहस्पतिवार को नेपाल के लकी थापा और महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और पुरस्कार दिए। लकी थापा ने राजस्थान के शमशेर पहलवान को हराकर वाहवाही लूटी। अयोध्या के छोटा लाडी ने उन्नाव के विपिन और लखनऊ के लवकुश को हराया। महिला पहलवानों में गोरखपुर की पूनम और कानपुर की श्रुति के बीच मुकाबला श्रुति ने जीता। दर्शकों ने उनको जमकर पुरस्कार दिए। दिल्ली के मोंटी पहलवान और सहारनपुर के बखत्यार और पंजाब के विक्की और सहारनपुर के बखत्यार की कुश्ती बराबर रही। पंकज मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, शान मोहम्मद आदि ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। आयोजन में विंदा पहलवान, गिरधर रिजवान, मौसम अली आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें