फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आगाज, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बालक बालिका वर्ग की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का प्रारंभ हो गया। मंगलवार को सीडीओ डॉ. अपराजिता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों में प्रतिभाग कर खुद को साबित करने के लिए प्रेरित किया। बोलीं कि खेल में करियर बनाने के लिए ध्यान देना चाहिए। इससे पहले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सीडीओ को सलामी दी। इसके बाद पहले दिन के खेल शुरू हुए। सबसे पहले बालक बालिका सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, चक्का फेंक, ऊंची कूद हुई। मध्यांतर के बाद 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़ तथा 3000 मीटर दौड़ कराई है। जिनमें मंडल के चारों जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें