शाहजहांपुर में खाद की कालाबाजारी और सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर धरना देने के बाद जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि रबी की फसल की बोआई का समय होने के बावजूद सरकारी समितियों से खाद गायब है। इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतें आ रहीं हैं। खाद की कालाबाजारी की जा रही है। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर दलालों का बोलबाला है।