पीलीभीत में समन तामील कराकर लौटते समय सिपाहियों की बाइक को इको कार से टक्कर लग गई। हादसे में शाहजहांपुर के कलान थाने में तैनात सिपाही अभिषेक (29) की मौत हो गई। जबकि साथी अमित वर्मा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अभिषेक मेरठ जिले के थाना दादरी के दौराला के रहने वाले थे। सूचना पर एसपी राजेश एस., एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी देहात मनोज अवस्थी आदि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही का हाल-चाल लिया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि अभिषेक समन तामील कराकर लौट रहे थे।