फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में फर्रुखाबाद हाईवे पर दो फुट तक बाढ़ का पानी, गर्रा नदी में भी बढ़ा जलस्तर

नरौरा बैराज से भारी मात्रा में हुई पानी की निकासी से गंगा में मंगलवार को लगातार चौथे दिन उफान बना रहा। शाहजहांपुर के मिर्जापुर में चौरा गांव के पास फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बाढ़ का पानी आ गया। करीब दो किमी रास्ते पर शाम को दो फीट तक पानी बह रहा था। इसके बावजूद फर्रुखाबाद और चंदोसी होकर मुरादाबाद जाने वाले तमाम भारी वाहन हाईवे से निकलते रहे। चौरा-बसोला मार्ग पर भी पानी आ जाने से आसपास में बसे भगवानपुर, मस्जिदनगला, चितार, कमतरी, बांसखेड़ा आदि गांव से लोगों का आवागमन ठप हो गया है। बीते 24 घंटे में कलान क्षेत्र के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर 22 सेमी. बढ़ा है। वहीं, गत चार दिन में गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें