फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, पुलिस ने वाहनों के काटे चालान, अतिक्रमण हटवाया

शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश एस. ने शुक्रवार शाम सदर थाने से बहादुरगंज तक पैदल मार्च निकाला। इस बीच सड़क पर रखे अतिक्रमण को हटवाया गया। एसपी ने निर्देशित किया कि दुकान के अंदर ही सामान को रखें, जिससे यातायात अवरुद्ध न हो। सामान रखा मिलने पर जुर्माने के निर्देश दिए। इस बीच एसपी के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की गई। तीन सवारी और बिना हेलमेट मिलने वाले बाइक सवारों के चालान काटे गए हैं। अधिकारियों ने व्यापारियों व दुकानदारों से अपने कैमरे संचालित रखने व सड़क पर कचरा न फेंकने की अपील की। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें