फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी से कटा रोड, अजीजगंज से ककरा रूट पर वाहनों का आवागमन ठप

शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ के पानी की वजह से न्यू सिटी ककरा में रोड कट गया। इसके चलते मोहल्ला अजीजगंज से ककरा की ओर जाने वाला रास्ता ठप हो गया। सड़क की वजह से ई-बसों का संचालन भी बंद पड़ा है। बाढ़ का पानी आने के चलते जैव विविधता पार्क, नगर निगम का गेट हाउस और निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय में जलभराव हो गया था। सड़क के दोनों ओर जलभराव होने के चलते हालात काफी भयावह हो गए थे। पुलिस को रास्ता बंद करना पड़ा था। बाढ़ की वजह से ककरा से अजीजगंज वाला रास्ता कट गया। कुछ जगह पर सड़क भी बैठ गई है। इसके चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है। शहर में जाने के बजाये इस रास्ते का प्रयोग करने वालों को वापस होना पड़ा। इसके चलते उन्हें दुश्वारियों से जूझना पड़ा। सड़क की वजह से ई-बस सेवा भी ठप पड़ी है। ई-बस सेवा के प्रबंधक संचालन संदीप लाहा ने बताया कि रास्ता ठीक होने के बाद बसों का संचालन शुरू कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें