शाहजहांपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान के फेस-5 के मेगा कार्यक्रम अनंता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को पांच हजार की धनराशि भेंट की गई। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बेबी किट का वितरण कर अन्नाप्रासन कराया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मोहल्ला अंटा स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति फेस-5 के अभियान में नारी सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन शामिल है। कोई भी बालिका को पढ़ाई, खेलकूद में समस्या होने पर वह संपर्क कर सकती है। एसपी राजेश एस. ने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ कोई भेदभाव ना किया जाए। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह घर से निकलकर आर्थिक रूप से सशक्त बने। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रशिक्षु सर्किल ऑफिसर इशिका सिंह ने विचार रखे। इस बीच डीएम-एसपी ने छात्राओं को सम्मानित किया। राजकीय बाल ग्रह बालक के बालकों ने नशा मुक्ति व बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया। बेसिक शिक्षा विभाग, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों की प्रस्तुतियां सराही गईं। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, संगीता कुमारी, बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश सिंह मौजूद रहीं। आभार जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्ना ने व्यक्त किया।